मधेपुरा जिले के बिहारीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर बिहारीगंज के सोमनाथ नगर में रविवार को बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बिहारीगंज मंडल चुनाव निर्वाचन प्रभारी, मधेपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा.विजय कुमार विमल ने किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु तीन लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में चंद्रनाथ साह, राजेश साह, शशिकांत झा ने नामांकन का पर्चा भरा। वहीं डेलीगेट पद के लिए रणविजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।
बैठक में श्री विमल ने सर्वप्रथम मतदाता सूची को सार्वजनिक कर प्रदेश द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश को बताया। वे बोले नामांकन में तीन लोगों का नामांकन भरने का नियम है उसी नियम के तहत 3 लोगों ने अपना नामांकन भरा। बाद में बैठक को संबोधित करते हुए विमल ने कहां भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उसमें अनुशासन समाज सेवा के साथ-साथ देश भक्ति की सीख दी जाती है। जो इसमें एक बार आ जाते हैं उनका जुड़ाव हमेशा के लिए हो जाता है।
बैठक में विपिन कुमार मंडल अध्यक्ष राजकुमार भगत, कुंदन कुमार, प्रदीप साह, शालिग्राम सिंह, चंद्रनाथ साह, श्याम साह,जटाधर चौधरी, अजय सिंह तोमर, कुलकुल सिंह, गिरिजेश कुमार चौहान, राजकुमार भगत, जयप्रकाश दास समेत अन्य मौजूद थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर नामांकन दाखिल
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 24, 2019
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 24, 2019
Rating:

No comments: