सुपौल। वीरपुर
थाना क्षेत्र के पिपराही में निर्माण कंपनी के एक पोकलेन चालक की गोली मार कर
हत्या कर दी गई। अपराधियों ने चालक के कनपटी में एक गोली दागी, जिससे उसकी मौके पर
ही मौत हो गई।
अपराधियों के इस वारदात के बाद निर्माण कंपनी के कर्मी खौफजदा हैं।
यूपी का है मृतक
युवक
दरअसल, स्थानीय संवेदक प्रकाश
जैन के द्वारा इंडो-नेपाल सीमा अवस्थित पिपराही में सीमा सड़क का निर्माण कराया जा
रहा है। जहां दर्जनों कर्मी कार्यरत है। बताया गया कि मृतक 32 वर्षीय नागेंद्र यादव संवेदक का पिछले 06 वर्षों से पोकलेन
चालक था। मृतक के साथी कर्मियों ने बताया वह उतरप्रदेश के कुशीनगर जिला के रामकोला
थाना क्षेत्र स्थित कुसुम्हा पंचायत के बिरोली टोला निवासी था। जिसे सुप्तावस्था
में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
छानबीन में जुटी
पुलिस
घटना की सूचना
मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है। पुलिस द्वारा सदर
अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक को घटना की जानकारी दे दी गई
है।
एसपी ने लिया
घटना स्थल का जायजा
पुलिस अधीक्षक
मृत्युंजय कुमार चौधरी ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह रंगदारी
का मामला नहीं है। पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा
कर दिया जायेगा।
(नि. सं.)
सुपौल: निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मार हत्या, पुलिस कर रही छानबीन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 07, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 07, 2018
Rating:

No comments: