होली के मद्देनजर पुलिस ने मधेपुरा जिले के गम्हरिया में सुरक्षा का तगड़ा
बंदोबस्त किया है। होलिका दहन के पहले हुड़दंगियों को सख्त संदेश देते हुए
गम्हरिया पुलिस ने पूरे थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला.
होली के दौरान थाना क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस
प्रशासन विशेष सतर्कता बरतेगी। होलिका दहन के पहले हुड़दंगियों को सख्त संदेश देते
हुए पुलिस ने गुरुवार को पूरे थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने बताया ने कहा कि कोई भी
कानून के साथ खिलवाड़ करता दिखा तो पुलिस उसके खिलाफ होली के दिन भी सख्त कार्रवाई
करेगी। वहीं, पुलिस जबरन रंग लगाने वालों पर भी नजर बनाए रखेगी।
हथियारबंद जवानों का फ्लैग मार्च गम्हरिया बभनी टोका जीवछपुर जोगवानी
फुलकाहा तरावे होकर गुजरा और जनता को शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने का संदेश
दिया।
इसके साथ ही हुड़दंगियों को यह भी यह संदेश दिया किसी भी तरह की लापरवाही नहीं
बर्दाश्त की जाएगी। दोषी पाए जाने पर पुलिस किसी भी हुड़दंगी को नहीं छोड़ेगी।
इसके अलावा होलिका दहन में सुरक्षा और शांति के लिए स्थानीय लोगों और विशेष
कार्याधिकारी को जिम्मेदारी सौंपकर उनसे समन्वय स्थापित किया जाएगा।
होली के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया है। प्रखंड को 10 सेक्टरों में बांटकर
अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ने तेज रफ्तार फर्राटा भरने वाले
दोपहिया चालकों को पकडऩा शुरू कर दिया है। होली के दिन नशेड़ी पर सख्त नजर रहेगी.
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, हुड़दंगियों को सख्त संदेश देने को किया फ्लैग मार्च
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 01, 2018
Rating:
![चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, हुड़दंगियों को सख्त संदेश देने को किया फ्लैग मार्च](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjS8j2pLFsJtd6ptys5GmKCrhT-W2LcuWH8o_ePBkJVrvPCenM8jZGEEJzAmWTV7PeZu0hGSBxsQ5etkkkWrfWgl1t3Gpd65PV7TrOu1tV8eBbcYHSYZbZJn2lKnfbo1p-bvLQ1DDEwzkM/s72-c/MT+.jpg)