मधेपुरा के घैलाढ़ में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा उच्च विद्यालय रंगमंच पर शनिवार को प्रखंड स्तरीय रवि महोत्सव सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस रवि महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुमन देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।


मंच संचालक के रूप में झिटकीया पंचायत कृषि सलाहकार राजेश कुमार पप्पू ने मंच पर बैठे अधिकारियों के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई। इस मौके पर आत्मा निदेशक राजन बालम वैज्ञानिक मिथलेश कुमार राय, आर पी शर्मा ने इस रबी महोत्सव के के जरिए कृषकों को संबोधित कर प्रखंड के विभिन्न जगह से आए किसानों के बीच कई तरह के तकनीकी तरीके से खेती करने के बारे में जानकारी दिया। 

वहीँ वैज्ञानिक द्वारा उपस्थित किसानों से जैविक खेती करने एवं जैविक तरीके से खेती करने पर बढ़ावा दिया गया। ताकि कम समय में कृषकों को बेहतर उपज हो और लाभ मिल सके। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयंत रजक आत्मा  प्रखंड तकनीकी प्रबंधक यशवंत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव, जदयू छात्र अध्यक्ष राजनन्दन यादव, जिप सदस्य पति डॉक्टर वीके आर्यन, घैलाढ़ पंचायत सरपंच हीरा कमती आदि कृषि विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे।
मधेपुरा के घैलाढ़ में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन मधेपुरा के घैलाढ़ में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 14, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.