|मुरारी कुमार सिंह|24 अक्टूबर 2014|
मधेपुरा में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाते हुए जिला
प्रशासन ने समाहरणालय पर आज कुछ देर पहले संयुक्त राष्ट्र का झंडा फहराया.
24
अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाते हुए आज मधेपुरा के जिलाधिकारी गोपाल मीणा
ने पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में समाहरणालय
में संयुक्त राष्ट्र का ध्वज फहराया.
जानकारी हो कि हर वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इस दिन राज्यों/संघ/राज्य
छात्रों के उन सभी भवनों पर जिन पर राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है,
राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र का ध्वज फहराया जाता है. आज ही के दिन 1945
में संयुक्त राष्ट्र का चार्टर लागू हुआ था और उसी दिन से आज के रोज संयुक्त राष्ट्र
दिवस संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देश मनाते हैं.
मधेपुरा डीएम ने संयुक्त राष्ट्र का ध्वज फहराकर मनाया संयुक्त राष्ट्र दिवस
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 24, 2014
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 24, 2014
Rating:


No comments: