नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी में अधेड़ गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

मामले में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 9:00 जनवरी की शाम 6:00 बजे थानाक्षेत्र के हरिपुरकला पंचायत के तिनकोनमा वार्ड नंबर 13 निवासी अशोक मेहता उम्र 40 वर्ष पिता रामचंद्र मेहता ने उसी गांव के मुकेश हेंब्रम के घर के सामने नाश्ते के दुकान पर आई एक नाबालिक लड़की (उम्र लगभग 14 साल) के साथ शराब के नशे में बांह पकड़ कर अंधेरे में ले जाकर छेड़खानी करने लगा। बच्ची द्वारा छोड़ने के लिए कहने पर जातिसूचक गालियां दी एवं शोर मचाने पर गला दबा देकर जान मारने की. अशोक मेहता द्वारा छेड़खानी किये जाने किए जाने की जानकारी पीड़िता द्वारा दी गई । 

शोर मचाने पर आरोपी को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर मुरलीगंज पुलिस के हवाले किया गया एवं पीड़िता के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 15/2020 में पोक्सो एक्ट के अलावे भा द वि 341,313, 504, 506 और 37 बी एवं उप और उत्पाद अधिनियम की धाराओं के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी में अधेड़ गिरफ्तार नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी में अधेड़ गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 10, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.