BNMU: विश्वविद्यालय के नये परिसर में अब शीघ्र विज्ञान की कक्षा

बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय का नया कैम्पस एक उच्च शैक्षणिक संस्थान के साथ-साथ एक सुंदर स्थल के रूप में भी विकसित होगा। 

कुलपति डॉ. अवध किशोर राय के निर्देशों के अनुरूप यहाँ इस संदर्भ में कार्य शुरू हो गया है।
यहाँ जगह-जगह पौधारोपण किया जा रहा है और एक तालाब का निर्माण हो रहा है। उसमें मत्स्य पालन भी होगा। तलाब के चारों ओर बैठने की व्यवस्था हो रही है। कैम्पस के परीक्षा भवन को भी सुसज्जित किया जा रहा है। 

इधर विज्ञान भवन की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। यहाँ 2 जनवरी से विज्ञान संकाय के सभी विषयों को सिफ्ट किया जाएगा। भवन के सामने बोटनिकल गार्डन भी बनाया जाएगा।

कुलपति ने स्वयं गुरूवार को नया कैम्पस जाकर कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली, परिसंपदा पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सिंडीकेट सदस्य डॉ. जवाहर पासवान, मधेपुरा काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमारयूभीके काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. माधवेन्द्र झा, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।
BNMU: विश्वविद्यालय के नये परिसर में अब शीघ्र विज्ञान की कक्षा BNMU: विश्वविद्यालय के नये परिसर में अब शीघ्र विज्ञान की कक्षा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 21, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.