दो भैंसों की लड़ाई में एक महिला की मौत, एक लड़की घायल

|रिपु कुमारी|23 अक्टूबर 2014|
मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थानाक्षेत्र में खाड़ी परमानंदपुर गाँव में आज सुबह दो भैंस की लड़ाई में पास खड़ी महिला बुरी तरह घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई.
      घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पद्मा देवी नाम की महिला अपने भैंसों को कुट्टी (चारा) देने गई थी. उसी समय दो भैंस आपस में लड़ गए जिससे महिला को चोट लग गई. बुरी तरह घायल जशोधर यादव की पत्नी पद्मा ने कुछ ही घंटे के बाद दम तोड़ दिया. वहीँ इस दुर्घटना में अंजू कुमारी नाम की 16 वर्षीया लड़की भी बुरी तरह घायल हो गई जिसका इलाज मधेपुरा अस्पताल में चल रहा है.
      बताया गया कि मृतका के आठ बच्चे हैं.   
दो भैंसों की लड़ाई में एक महिला की मौत, एक लड़की घायल दो भैंसों की लड़ाई में एक महिला की मौत, एक लड़की घायल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 23, 2014 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.