मास्क जांच अभियान: 105 लोगों से 5250 रुपए की हुई वसूली

मधेपुरा के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों के विभिन्न दलों द्वारा मास्क जांच अभियान लगातार जारी है। 

इस दौरान बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी अभिताभ के नेतृत्व में पुलिस टीम जयपालपटटी समेत अन्य स्थानों पर मास्क जांच किया। उस होकर गुजरने वाले हर एक राहगीर की जांच की गयी तथा बिना मास्क के गुजर रहे लोगों को पकड़ कर चालान काट दिया गया। इस दौरान 105 लोगों से चालान के माध्यम से 5250 रुपए की वसूली की गयी। वसूली गयी राशि को जिला स्वास्थ्य समिति के खाता में जमा करा दिया गया। 

डीएम के निर्देश के आलोक में गुरुवार तक सघन मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया था। श्री अमिताभ ने बताया कि प्रशासन की कड़ाई के बाद भी 5 प्रतिशत लोग अभी भी मास्क पहनना पसंद नहीं करते हैं जो काेरोना संक्रमण को आमंत्रित कर रहे हैं।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)
मास्क जांच अभियान: 105 लोगों से 5250 रुपए की हुई वसूली मास्क जांच अभियान: 105 लोगों से 5250 रुपए की हुई वसूली Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 10, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.