सुपौल। नगर परिषद
क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती एक प्रसूता को उसके पति
ने गला रेत कर हत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और
आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर
दिया।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhJAJGN8N0rme9lEfVJGLmKEl54CPhvoa1dJmnx4EGM7X6vqEVIrQ5BOqa0vwnPOEYCU2hgffhu2sCPYm6TvhKn-0_ZWNnqZb3zLdmG9STTjuhkYWBoJA5NO_9R7SN_nHQRPlFLJxNwnxY/s320/MT+News.jpg)
वहीं खून से लथपथ प्रसूता को सदर
अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दरअसल,
रौंगटे
खड़ी करने वाली वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब प्रसूता बुच्ची देवी निजी
अस्पताल में थी। इसी बीच उसका सनकी पति उसे एकाएक पकड़ लिया और धारदार चाकू से उसके
गले को रेतना शुरू कर दिया। महिला के चीखने पर अस्पताल के लोग जब तक उसके पास
पहुंचे। आरोपी पति महिला को लेकर छत से नीचे कूद गया। जहां स्थानीय लोगों
ने आरोपी रामदेव कामत को पकड़ कर मौके वारदात पर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे
पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी पति ने बताया
कि वह साल में छह माह बनारस में रहकर मजदूरी करता है और छह माह घर पर रहता है।
पत्नी पर आरोप लगाते सनकी पति ने बताया कि इस बीच गांव के ही एक युवक से उसकी
पत्नी को अवैध संबंध हो गया था। दो दिन पूर्व उसने गांव के ही एक युवक को पीड़िता
के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। जिस आक्रोश में उसने इस घटना को अंजाम दिया
है। बताया कि बच्चे के मोह ने भी उसे घटना को अंजाम देने के लिए उकसाया था।
सदर थानाध्यक्ष
राजेश्वर सिंह ने बताया कि महिला के होश आने पर बयान लिया जायेगा। फिलहाल पुलिस
मामले की तहकीकात में जुटी है।
सनकी पति ने प्रसूता पत्नी का रेता गला, स्थिति नाजुक
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 26, 2017
Rating:
![सनकी पति ने प्रसूता पत्नी का रेता गला, स्थिति नाजुक](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEglLvgfMgVwD43cr5zp0hFAHkZmZSte9J35h-aNLbvHgcSRj7KuIv2JW5AdfLng5pAW68PgrgkrSnYPcJRrhlwuIqsIQFgJ4urSsRRs3FY-Wht8OXxo6hCwpX2FOJbUytvw73b7iZdQ0jQ/s72-c/MT.jpg)