रविवार को कोशी क्षेत्र हिंदी साहित्य सम्मलेन संस्थान में आधुनिक कविताओं के मूर्धन्य हस्ताक्षर डॉ विश्वनाथ विवेका का एकल काव्य पाठ हुआ जिसे उपस्थित साहित्यकारों ने मुक्त कंठ से सराहा।
हिंदी साहित्य के इस प्रतिष्ठित संस्थान में सहित्यकार प्रवर शलभ जी की अध्यक्षता में मधेपुरा में आयोजित एकल काव्य पाठ में श्री विवेका ने विभिन्न सामयिक एवं गंभीर मुद्दों को केंद्र बिंदु बनाकर अपनी दर्जनों कविताओं का सस्वर पाठ कर खूब प्रशंसा बटोरी।
इस अवसर पर पूर्व कुलपति एवं पूर्व सांसद डॉ रामेन्द्र कुमार रवि ने अपने आशीर्वचनों के साथ डॉ विवेक को चादर एवं पाग से सम्मानित किया। संस्थान के सचिव डॉ भूपेंद्र मधेपुरी ने डॉ विवेका को मधेपुरा का कुमार विश्वास कहकर प्रशंसा की।
पूर्व प्रतिकुलपति डॉ के के मंडल ने अपने आशीर्वचनों के साथ डॉ विवेका के गुणों को गिनाया। डॉ सिद्धेश्वर कश्यप ने डॉ विवेका के कविताओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन्होने अपनी कविताओं में शब्दों को सुन्दरतम आयाम दिया है। इस अवसर पर डॉ अरविन्द,डॉ अरुण सहित अन्य अनेक कवि उपस्थित थे।
मधेपुरा का 'कुमार विश्वास' डॉ विवेका का एकल काव्य पाठ, हुए सम्मानित
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 09, 2017
Rating:
