भू. ना. मंडल वि. वि. के कुलपति डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को वित्त समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रस्तावित बजट की समीक्षा की गयी।
बैठक में 850 करोड़ रु की प्रस्तावित बजट को पुनः 19 अप्रेल को वित्त समिति की बैठक में अनुमोदित कराकर अभिषद के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत एवं मृत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बकायों के बारे में निर्णय लिया गया कि 31 मार्च को इसकी गणना की जा चुकी है। इसकी सूची के साथ ही 31 मार्च 2018 तक सेवानिवृत होनेवालों की भी सूची तैयार का राज्य सरकार को राशि आवंटन हेतु भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में वित्त सलाहकार सी आर दिग्वाल, कुलसचिव डॉ कुमारेश प्र सिंह, ऍफ़ ओ एच के सिंह, प्राचार्य अरुण कुमार, डॉ बिनोदानंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।

बीएनएमयू: वित्त समिति की बैठक, वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रस्तावित बजट की समीक्षा
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 08, 2017
Rating: