अच्छी बात: मानव श्रृंखला के अभियान से अपने-आप जुड़ने लगे हैं लोग



मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर में मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जहाँ आज सुबह स्थानीय सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली वहीँ घैलाढ़ के अर्रहा-महुआ में भी महिलाओं ने पूर्वाभास किया.

    वहीँ शाम होते होते प्रखंड के आला अधिकारी सडक पर उतर कर दुकान-दुकान जा कर लोगों से मिल कर मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की. लोगों ने भी दुकान से निकल निकल कर अधिकारियों के साथ आकर लोगों को जागरूक करने में मदद की. कपडा व्यवसाय संध के अध्यक्ष अरविंद प्राणसुखका ने अधिकारियों को आश्वस्त किया यह मानव श्रृंखला में सिहेशवर के हर परिवार का व्यक्ति मिलकर सहयोग करेंगे. यह दल प्रखंड कार्यालय से निकल कर हर दुकान होते पेट्रोल पंप तक तथा शर्मा चौक पर मानव श्रृंखला का अभ्यास भी किया. वहां से दुर्गा चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय में यह जन संपर्क अभियान समाप्त हुआ.
     इस दल में बीडीओ अजीत कुमार, सीओ जय जय राम यादव, सांसद प्रतिनिधि सह सरपंच राजीव कुमार, मुखिया दुलार पिपराही सह जाप प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव,  पंसस अशोक कुमार, राजेश कुमार झा, उप प्रमुख कृष्णा यादव जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश जयसवाल, प्रमोद जयसवाल, शंकर अग्रवाल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय पाठक, भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय भगत,  विकास सिंह, गजेन्द्र मुखिया, विनोद भगत, चंदन चौधरी, संजय तिवारी, अमित गुप्ता, संजीव भगत, अशोक भगत, दिवाकर सिंह, अवसार आलम, सतीश गुप्ता,  सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया । वही प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय , बालिका मध्य विद्यालय, उ.म.वि. हाथी गेट, मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय सिंहेश्वर के प्राचार्यों ने अपने-अपने विधालयो के बच्चों के साथ मानव श्रृंखला में भाग लेने और  लोगों को जागरूक करने के लिए  प्रभात फेरी लगाई, जो विधालयो से निकल कर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय पहुँच कर समाप्त हुआ. बता दें कि अब इस जन संपर्क अभियान से लोग भी अपने आप जुडने लगे हैं.
                                                                   
घैलाढ़ प्रखंड के अर्रहा महुवा गाँव में भी पूर्वाभ्यास: उधर मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए आज मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड के अर्रहा महुवा दीघरा पंचायत के वार्ड संख्या 1 वार्ड सदस्य रीता देवी के द्वारा काली स्थान के निकट 21 तारीख मानव श्रृंखला सफल बनाने हेतु पूर्वाभ्यास किया गया.
     इस अभ्यास में आशा देवी, ललिता देवी, पुष्पा कुमारी, रावड़ी देवी, काजल कुमारी, बिजली देवी, काजल, अनीता देवी, चंद्रकला देवी, जूली देवी, अंजली कुमारी, पायल देवी, सुशीला देवी, जय कांति देवी, खुशबू देवी, संजू देवी, मुन्नी कुमारी, बबीता देवी, गुड़िया देवी, संझा देवी, राजू सिंह, अरविंद सिंह, कुंदन कुमार, विजय कुमार, फुलेश्वर सिंह, चंद्र मोहन सिंह, मन्टुन सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट: डॉ. आई.सी. भगत/ मुरारी सिंह)
अच्छी बात: मानव श्रृंखला के अभियान से अपने-आप जुड़ने लगे हैं लोग अच्छी बात: मानव श्रृंखला के अभियान से अपने-आप जुड़ने लगे हैं लोग Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 17, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.