सुपौल।
राज्य में पूर्ण शराबबंदी के वाबजूद नित्य दिन नशे की हालत में एक पति के प्रताड़ना
से तंग आकर पत्नी ने शराबी पति को हवालात की हवा खिलायी है। पुलिस को दिये बयान में
पीड़िता ने जो बताया है वह सभ्य समाज को कलंकित करता है।
मामला
जिले के सीमावर्ती इलाके के वीरपुर से जुड़ा है। पीड़िता ललिता देवी ने बताया है कि उसका
आरोपी पति राज कुमार पासवान शराब के नशे में घर आता है और उसके साथ कई साथी भी शराब
के नशे में आकर उनके साथ गलत हरकत करता है।
पति
पर यह भी आरोप लगाया है कि नशे की हालत में वो उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ भी नाजायज
सम्बन्ध बनाने की कई बार कोशिश कर चुका है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ राज कुमार शराब
की नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट कर ललिता देवी की 16 वर्षीय पुत्री के साथ नाजायज
सम्बन्ध बनाने की कोशिश कर रहा था। फिर आसपास के लोगो की मदद से स्थानीय थाना को सूचना
दी गयी।सूचना पाकर शराबी राजकुमार को शराब के नशे में थाना लाया गया जहाँ मेडिकल जांच
के बाद शराब पीने की पुष्टि की गयी और पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
वही
ललीता की छोटी बेटी ने बताया कि उसके पिता उसकी बड़ी बहन से लगातार यौन संबंध बनाने
की कोशिश करता रहता था। बेटी का कहना है कि पिता राज कुमार पासवान शराब के नशे में
आकर उनके साथ कई बार छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है। विरोध किये जाने पर उनकी माँ के
साथ मारपीट करता है।
बता
दें कि ललीता से राजकुमार 08 वर्ष पूर्व जबरन शादी रचा लिया था। जिस कारण उसका पहला पति
उसे छोड़ कर चला गया। ललीता को पूर्व की शादी से पांच बच्चे है। जिसमें एक बेटी सिलाई-
कटाई से सभी का भरण- पोषण कर रही है।
वीरपुर
थानाध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि शराबी पति और पत्नी दोनों की दूसरी शादी है।ललिता
देवी के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 307/16 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया
है। आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अनुसन्धान कर रही है।
*सुनें इस वीडियो में बेटी और माँ को, यहाँ क्लिक करें.
(नि.
सं.)
पिता की गलत नजर बेटी पर, माँ ने करवाया आरोपी पिता को गिरफ्तार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 07, 2016
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 07, 2016
Rating:
