अनोखा उदाहरण: पौत्र के मुंडन संस्कार से पहले 500 महिलाओं में किया साड़ी वितरण

मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड के मौरा झरकाहा पंचायत के चौराहा वार्ड-10 निवासी दीपनारायण यादव ने पौत्र आयुष कुमार के मुंडन संस्कार से पहले समाजसेवा का अनोखा उदाहरण पेश किया। उन्होंने टोले की करीब 500 महिलाओं को साड़ी, साया और ब्लाउज का वितरण किया। इस मौके पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखी।

दीपनारायण के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि बेटे के मुंडन के अवसर पर बस्ती के लोगों के बीच वस्त्र बांटने का विचार मन में आया। उन्होंने कहा कि मानव को समाजसेवा में भी भाग लेना चाहिए। पूरे टोले के 500 से अधिक परिवारों को वस्त्र दिए गए। गरीब परिवारों में इस पहल से उत्साह दिखा।

इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य लालो देवी, सुभाष कुमार, प्रिया कुमारी, मनु कुमार, बबलू मुखिया, सौरभ कुमार, पिंटू सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

अनोखा उदाहरण: पौत्र के मुंडन संस्कार से पहले 500 महिलाओं में किया साड़ी वितरण अनोखा उदाहरण: पौत्र के मुंडन संस्कार से पहले 500 महिलाओं में किया साड़ी वितरण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 03, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.