पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सिंहेश्वर विधान सभा के कोरोना संक्रमित पूर्व राजद विधायक विजय कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता और प्रसिद्ध समाजसेवी थे. उनका निधन दुखद है. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

इधर दिवंगत विधायक स्वर्गीय सिंह के बड़े पुत्र अविनाश कुमार सिंह चिंकू को बुधवार देर शाम को फोन कर सीएम नीतीश ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से वे काफी मर्माहत हैं. हिम्मत से काम लें, हम लोग आपके साथ हैं.

बता दें कि कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह का पूर्णियां स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान 27 अप्रैल को निधन हो गया था. पूर्व विधायक के निधन पर प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार, कार्यकारी राजद अध्यक्ष प्रोफेसर वेद प्रकाश रिंकू, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व मुखिया अशोक कुमार मेहता, सुधीर कुमार सिंह यादव, पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह कनेडी, पूर्व मुखिया योगानंद यादव, मुखिया डा. विश्व बंधु बादल, मुखिया प्रतिनिधि सूर्यनारायण मुखिया, अशोक झा, बिमलचन्द्र झा, मुखिया मनोज कुमार मोदी, रामअवतार ठाकुर, राजेश झा आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

(रिपोर्ट: मीना कुमारी)

पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 29, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.