29 वर्षों की सेवा के बाद न्यास समिति के कर्मचारी विन्देश्वरी यादव हुए सेवा निवृत्त

मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कर्मचारी विन्देश्वरी यादव 29 वर्षों की सेवा के पश्चात् आज सेवा निवृत्त हो गए.



इस अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य और सभी कर्मचारियों ने उन्हें विदाई समारोह कर विदा किया. समिति सदस्य सरोज सिंह ने कहा कि वे न्यास समिति के एक कर्मठ कर्मी थे. 29 साल की सेवा अवधि में कभी भी किसी काम में कोताही नहीं की. वहीं संजीव ठाकुर ने बताया कि आज न्यास समिति का एक वफादार सिपाही हमलोगों को छोड़ कर जा रहा है. अब इसका भरपाई होना मुश्किल है.

धर्मशाला प्रभारी अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि हमारे सबसे बुजुर्ग कर्मी हमें छोड़ कर जा रहे हैं, हर सुख-दुख में विकट से विकट परिस्थिति में भी सही सलाह इन्हीं से मिलती थी जिससे हमें अब महरूम होना पड़ेगा. सभी कर्मचारियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. 

मौके पर न्यास समिति सदस्य कन्हैया ठाकुर, लेखापाल मनोज ठाकुर, विधि व्यवस्था बालकिशोर यादव, विनोद कुमार, श्रवन यादव, सचेन यादव, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, लव कुमार, रोहित कुमार, निरज कुमार, संजीत कुमार, बलराम कुमार, मिथलेश ठाकुर आदि मौजूद थे.
29 वर्षों की सेवा के बाद न्यास समिति के कर्मचारी विन्देश्वरी यादव हुए सेवा निवृत्त 29 वर्षों की सेवा के बाद न्यास समिति के कर्मचारी विन्देश्वरी यादव हुए सेवा निवृत्त Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.