कहीं जीत का जश्न तो कहीं हार का मातम-7 (मुरलीगंज)

मुरलीगंज( प्रखंड ) के पंचायत चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:
# बेलो पंचायत -से
बेलो पंचायत से मुखिया पद पर कुल 13 प्रत्याशी में स्वदेश कुमार ने सर्वाधिक  938 मत लाकर अपने निकतम प्रतिद्वंदी दयानंद यादव को 491 मतों से पराजित किया। दयानंद यादव को कुल 447 मत ही प्राप्त हुअा। वही सरपंच पद पर कुल 3 प्रत्यासीयों में बुद्धदेव शर्मा ने सर्वाधिक 1273 मत लाकर अपने निकतम प्रतिद्वंदी गणेश यादव को 377 मतों से पराजित किया। गणेश यादव को कुल 896 मत ही प्राप्त हो सके। पंचायत समिति सदस्य पद पर कुल 8 प्रत्याशी के दौड़ में विधन त्रृषिदेव ने सर्वाधिक 757 मत लाकर अपने निकतम प्रतिद्वंदी राजकुमार त्रृषिदेव को 164 मतों से पराजित किया। राजकुमार त्रृषिदेव को कुल 593 मत ही प्राप्त हो सकें।
*- नाढ़ी पंचायत -से
नाढ़ी पंचायत से मुखिया के कुल 20 प्रत्याशी में मीरा देवी ने सर्वाधिक 773 मत लाकर अपनी निकतम प्रतिद्वंदी झलिया देवी पर 51 मतों से जीत हासिल कि। झलिया देवी को कुल 722 मत ही प्राप्त हो पायें। वही सरपंच पद पर कुल 4 प्रत्याशी की दौड़ में मीरा देवी ने सर्वाधिक 1930 मत लाकर अपनी निकतम प्रतिद्वंदी बिंदी देवी को 669 मतो से पराजित किया। बिंदी देवी को कुल 1261 मत ही प्राप्त हो सकें। पंचायत समिति सदस्य के दो पदो पर क्षेत्र संख्या सात से कुल 5 प्रत्याशी में ममता देवी ने सर्वाधिक 1062 मत लाकर अपने खिखड़ी देवी को 603 मतों से पराजित किया। खिखड़ी देवी कुल 459 मत ही ला सकी। वही दूसरी ओर क्षेत्र संख्या 8 से  कुल 7 प्रत्याशी ने अपने भाग्य को अाजमाया जिसमें सुलोचना देवी को सर्वाधिक 789 मत प्राप्त हुअा निकतम प्रतिद्वंदी सुनीता देवी को 283 मतों से पराजित किया। सुनीता देवी को कुल 506 मत ही प्राप्त हो सके.

* जीतापुर पंचायत -से
जीतापुर पंचायत से मुखिया पद पर कुल 15 प्रत्याशीमें अंजनी देवी को सर्वाधिक 554 मत प्राप्त हुये। वही निकतम प्रतिद्वंदी सुमित्रा देवी को 61 मतों से पराजित किया।सुमित्रा देवी को कुल 493 मत ही प्राप्त हो सकें। सरपंच पद पर कुल 5 प्रत्यासींयो में विश्वनाथ त्रृषिदेव को सर्वाधिक 1006 मत प्राप्त हुये। निकतम प्रतिद्वंदी राजकुमारी देवी को 281 मतों से पराजित किया। राजकुमारी देवी को कुल 781 मत प्राप्त हुयें। पंचायत समिति सदस्य पद पर कुल 12 प्रत्यासींयो में गोसाई ठाकुर को सर्वाधिक 1039 मत प्राप्त हुये। निकतम प्रतिद्वंदी मो मोइउद्दीन को 295 मत से पराजित किया। मो मोइउद्दीन को कुल 744 मत ही प्राप्त है सके।
*पोखराम परमानंदपुर पंचायत -से
पोखराम परमानंदपुर पंचायत से मुखिया के कुल 9 प्रत्याशीें राजीव कुमार को सर्वाधिक 1021 मत प्राप्त हुये। निकतम प्रतिद्वंदी गजेन्द्र यादव को 156 मतो से पराजित किया। गजेन्द्र यादव को कुल 865 मत ही प्राप्त हो पायें। वही सरपंच पद पर कुल 8 प्रत्यासीयों मेंजनार्दन यादव को सर्वाधिक 927 मत प्राप्त हुये। निकतम प्रतिद्वंदी अर्जुन यादव को 361 मतों से पराजित किया। वही पंचायत समिति सदस्य पद पर कुल 10 प्रत्यासीयों में कुमारी बेबी को सर्वाधिक 541 मत प्राप्त हुये । वही निकतम प्रतिद्वंदी रही पूनम देवी को मात्र 15 मतों से पराजित कर पायी। पूनम देवी को कुल 526 मत प्राप्त हुये थें।
कहीं जीत का जश्न तो कहीं हार का मातम-7 (मुरलीगंज) कहीं जीत का जश्न तो कहीं हार का मातम-7 (मुरलीगंज) Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 05, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.