|सहरसा से बबली गोविन्द|11 अक्टूबर 2013|
सदर थाना क्षेत्र के सुखासन के पास शुक्रवार की देर शाम
ट्रैक्टर पलटने से घटनास्थल पर ही 12 लोगों की मौत हो गयी। ट्रैक्टर महिषी प्रखंड के तटबंध के बीच
महपुरा स्थित संत कारू खिरहरी स्थान से सुखासन आ रहा था। इसी दौरान अचानक पलट गया।15
से अधिक लोगों के घायल
होने की सूचना मिली है। घायलों की चिकित्सा स्थानीय अस्पताल में की जा रही है। बताया
गया कि कुल 40 लोग ट्रैक्टर पर सवार थे। कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों की स्थिति देखने
से पता चलता है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य
जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु कारू खिरहरी से पूजा करके गांव लौट रहे थे। घटना
के बाद से संपूर्ण सुखासन गांव में कोहराम मचा हुआ है।
सहरसा में ट्रैक्टर पलटने से 12 की मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 11, 2013
Rating:

No comments: