मनाया गया मल्हार सह कजरी लोक उत्सव कार्यक्रम

कल दिनांक 26.8.2026 को संध्या में कृष्ण मंदिर गौशाला परिसर में ओमकार संगीत संस्थान द्वारा भव्य मल्हार सह कजरी लोक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मधेपुरा के एडीएम अरुण कुमार, संगीताचार्य पंडित रामस्वरूप प्रसाद यादव, समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार, डॉ असीम प्रकाश, समाज सेवी बिनीता भारती, प्रोफेसर आलोक कुमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, बाल्मीकि कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
 एडीएम अरुण कुमार कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे देश, राज्य और क्षेत्र की संस्कृति समृद्ध होती है। संगीत विद्यालय की निदेशिका निधि कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक लोकप्रिय गायक रौशन कुमार ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया
 कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय के तबला व्याख्याता और देश के प्रतिष्ठित तबला वादक डॉo निर्मल यदुवंशी के शानदार स्वतंत्र तबला वादन से हुआ, रवि कुमार का बांसुरी वादन और बनारस से आए हिमांशु शेखर के द्वारा शानदार राग मियां मल्हार में ख्याल गायन की प्रस्तुति हुई। मनोज कुमार के द्वारा अति प्राचीन गायन शैली ध्रुपद धमार की प्रस्तुति की गई। मल्हार सत्र के बाद दूसरे सत्र लोग कजरी गीत में  संगीत विद्यालय के छात्राओं मासूम भारती, विद्या, रानी कुमारी, प्रगति, मोनिका, सृष्टि द्वारा कजरी लोकगीत अब की सावन में झूलनी गीत और अंशु, राजनंदनी, रिजु, पुष्पा, प्रीति, तान्या द्वारा कजरी पिया मेहंदी की शानदार प्रस्तुति हुई। वहीं भवेश कुमार, गजब, रोशन, सुधांशु, विशेष, आनंद, राजन के गीत कारी कारी झुकी आयी रे बदरिया ने दर्शकों का मन मोह लिया।
 विनायक श्री, ओमकारश्री, सरगम के द्वारा राग देश और ओजस आनंद के द्वारा शानदार तबला वादन की प्रस्तुति की गई। 
।कार्यक्रम में क्षेत्र के मशहूर कलाकार देवेंद्र बाबू पूर्व शिक्षक को सभी ने 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अंत में कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी जनों का और उपस्थित सभी अतिथियों का कलाकारों का संगीताचार्य पंo रामस्वरूप यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम संपन्न किया गया। 

कार्यक्रम में प्रोo सनोज कुमार, डॉo मुकेश कुमार, आलोक कुमार अकेला, आनंद कुमार, प्रोo रमेश कुमार, प्रोo गजेंद्र यादव, अजय पोद्दार, उमेश राम, अनिल पंकज, मनबोध कुमार, मनोज कुमार संगीत शिक्षक आदि मौजूद थे।
मनाया गया मल्हार सह कजरी लोक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया मल्हार सह कजरी लोक उत्सव कार्यक्रम Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 27, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.