सुपौल: संतोष यादव की हत्या के खिलाफ छात्र राजद ने निकाला कैंडल मार्च

सुपौल। छात्र राजद के जिला महासचिव संतोष यादव की हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र राजद जिलाध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में मंगलवार की संध्या दर्जनों छात्र राजद कार्यकताओं ने शहर में कैंडिल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया।


लोहियानगर से निकाली गई यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरत हुए पुनः लोहियानगर पहुंची जहां कैंडिल मार्च को समाप्त कराया गया। मार्च में शामिल कार्यकर्ता अपराधियों की गिरफ्तारी सहित सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।

केंडिल मार्च में शामिल जिलाध्यक्ष ने कहा कि संतोष यादव छात्र राजद के उर्जावान कार्यकर्ता थे। इंजीनियरिंग की पढाई के साथ-साथ वह छात्रों की समस्या को लेकर गंभीर रहते थे। बताया कि वह पंजाब के शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग काॅलेज का छात्र था।

कुछ ही दिन पूर्व वह छुट्टी बिताने घर आया था। सोमवार को उसे बहला फसुलाकर एक बोलेरो में ले जाया गया। वहीं सोमवार की संध्या मुधबनी जिले के भुतही बलान नामक स्थान पर गोली मार कर उसे फेंक दिया गया। जिसकी मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई।

उन्होंने कहा कि संतोष की हत्या प्रायोजित हत्या है। पुलिस शीघ्र मामले का उदभेदन करते अपराधी की गिरफ्तारी करें। जबकि वे लोग सरकार से मांग करते है कि सरकार पीड़ित परिवार को 05 लाख मुआवजा दें।
इससे पूर्व सोमवार की रात संतोष के शव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने देर रात को लोहियानगर -सहरसा सहित कई मार्ग को जाम कर प्रदर्शन भी किया था। करीब चार घंटे जाम के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मधुबनी पुलिस एवं सदर थाना पुलिस के आश्वसान पर जाम को समाप्त कराया था। (नि. सं.)

[गूगल प्ले स्टोर पर मधेपुरा टाइम्स एप उपलब्ध है. क्लिक करें.]

सुपौल: संतोष यादव की हत्या के खिलाफ छात्र राजद ने निकाला कैंडल मार्च सुपौल: संतोष यादव की हत्या के खिलाफ छात्र राजद ने निकाला कैंडल मार्च Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 20, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.