खुद को पदाधिकारी बता कर मधेपुरा में 15 महादलित महिलाओं से की लाखों की ठगी

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में पशु शेड व दस गाय खरीदने के लिए सरकारी पैसे का प्रलोभन देकर व अपने आप को पशुपालन विभाग का पदाधिकारी बताकर महादलित महिलाओं से लाखों रूपये नगदी ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

बिहारीगंज के गमैल वार्ड 5 एंव 6 की महिलाएॅ रेखा देवी,सुनीता देवी,उजाला देवी समेत अन्य पन्द्रह महिलाओं ने बताया कि एक व्यक्ति जो अपने आप को पशुपालन विभाग का पदाधिकारी बताया था। उसने अपना नाम राजेश कुमार यादव पे0 स्व0 चन्द्रकिशोर यादव अरार थाना के सुखासन ग्राम के वार्ड 13 का निवासी बताया, उसी के द्वारा ठगी की गयी। वह व्यक्ति जनवरी माह में गमैल पहुॅचकर महिलाओं से मिला इसके बाद सभी महिलाओं को तमाम तरह के सरकारी लाभ का प्रलोभन दिया। जिसके झांसे में वे सभी महिलाएॅ आ गयी। और उसे नगदी रूपये भी दिया। जिसका फर्जी रसीद भी दिया गया जिस रसीद पर कल्याण विकास कार्यालय मधेपुरा अंकित है। जो पूरी तरह कमप्यूटरीकृत है। अपने आप को पदाधिकारी बताने वाले उक्त शख्स ने बताया कि जो भी महिला उक्त लाभ लेना चाहेगी उसे पन्द्रह पन्द्रह हजार रूपये नगद देना पड़ेगा। जो सब्सिडी की राशि होगी। वह बाद में सरकारी अनुदान के रूप में वापस कर दी जाएगी। 

उक्त ठग के झांसे में आकर रेखा देवी पति त्रिवेणी राम, सुनीता देवी पति प्रमोद राम, उजाला देवी पति जीतेन्द्र राम ने 15000 पन्द्रह हजार रूपये प्रत्येक यानी कुल 45000 हजार रूपये एवं सविता देवी पति छंगूरी राम, सीता देवी पति सुनीत राम, काजल देवी पति कुमोद राम ने 10000 दस हजार रूपये कुल 30000 तीस हजार रूपये के अलावे अन्य 9 महिलाओं ने पांच पांच हजार कुल 45000 पेंतालिस हजार रूपये दिए। पन्द्रह महिलाओं से कुल एक लाख बीस हजार रूपये ठग लिया गया । बाद में उपरोक्त महिलाओं को चेक देने के नाम पर मधेपुरा बुलाकर और रूपये की ठगी की। 

जब महिलाओं को लगने का लगा कि वे ठगी का शिकार बन गयी है। तो महिलाओं ने राजेश कुमार यादव के मोबाइल न0 9661744470 पर फोन कर रूपये लौटाने की मांग की पर अब रूपये लौटाने की बजाय पीड़ित महिलाओं को गाली गलौज व डराया धमकाया जा रहा है। 

पीड़ित महिलाएं बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम वरीय पदाधिकारियों को आवेदन प्रेषित कर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित महिलाएं इस आस में है कि उसके मेहनत का रूपया उसे वापस मिल सके। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे बिहारीगंज थाना में भी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश को आवेदन हस्तगत कराया है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
खुद को पदाधिकारी बता कर मधेपुरा में 15 महादलित महिलाओं से की लाखों की ठगी खुद को पदाधिकारी बता कर  मधेपुरा में 15 महादलित महिलाओं से की लाखों की ठगी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 15, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.