दु:खद: छत से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत, अनुसंधान में जुटी पुलिस

सुपौल। सदर बाजार स्थित यूको बैंक के छत से कूदकर एक बैंक मैनेजर की आत्महत्या कर लिये जाने का मामला सामने आया है। मैनेजर ने आत्महत्या की या छत से गिरकर उसकी मौत हुई है, इस मामले की छानबीन में सदर पुलिस जुटी है।

दरअसल, स्थानीय लोगों ने उक्त बैंक के छत के रेलिंग से एक युवक को लटकते देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक बीच रोड पर गिर चुका था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक की पहचान करने की कोशिश की। इसी बीच युवक के जेब में आईडी देखा गया। आईडी से युवक की पहचान शहर के चकला निर्मली स्थित एसबीआई शाखा के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार सिंह के रूप में की गई।

युवक की पहचान के बाद संबंधित बैंक के कर्मियों को मामले की सूचना दी गई। बैंक कर्मियों द्वारा उसे इलाज के लिए दरभंगा ले जाया जा रहा था पर रास्ते में ही मौत हो गई। शाखा प्रबंधक की  मौत किन वजहों से हुई है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। उनके मौत के बाद शहर में कई तरहों के चर्चाओं का दौर जारी है।

शहर के नया नगर में एक भाड़े की मकान में वह अकेले रहते थे। मकान मालकिन ने बताया कि दो माह पूर्व ही वह उन्हें किराये पर मकान दिया था। मैनेजर मोतिहारी जिला निवासी थे।

सदर डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि शुरूआती छानबीन में पता चला कि मृतक छत के  रेलिंग से लटका था। वह सोच रहा था कि आत्महत्या करें या नहीं। लेकिन इसी बीच उसकी हाथ की पकड़ ढीली पड़ गई और वह नीचे गिर पड़े। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। 
(नि. सं.)
दु:खद: छत से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत, अनुसंधान में जुटी पुलिस दु:खद: छत से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत, अनुसंधान में जुटी पुलिस  Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 23, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.