महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए: अन्तरा गर्भ निरोधक सूई के विशेष कैम्प का आयोजन

मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी शंकरपुर में अन्तरा गर्भ निरोधक सूई के विशेष कैम्प का आयोजन  किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आनंद कुमार भगत ने किया।


डॉक्टर आनंद भगत ने बताया कि अंतरा गर्भ निरोधक सूई अवांछित गर्भ से सुरक्षा प्रदान करता है। ये सूई उन महिलाओं के लिए ये एक कारगर गर्भनिरोधक साधन है, जो पहले बच्चे में देरी औंर उसके बाद के बच्चे के बीच समुचित अन्तराल रखना चाहती है। ये इंजेक्शन आसानी से हाथ, जांघ या कुल्हे की मांशपेशियों में दिया जा सकता है। प्रसव के 6 हफ्तों बाद से स्तनपान करने वाली माताओं के लिए भी ये एक सुरक्षित एवं कारगर उपाय है। यह सभी उम्र के महिलाओं के लिए उपयुक्त है। 

इस अंतरा कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि के रूप में लाभार्थी एवं आशा कार्यकर्ताओं को 100/ रूपये प्रत्येक अंतरा इंजेक्शन उपरांत दिया जाता है। डॉक्टर आनंद भगत के द्धारा 21 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन दिया गया। इस विशेष सत्र में डा अजय सिन्हा, जिला परिवार नियोजन केयर इंडिया के सम्वन्वयक अवधेश कुमार, मनोरंजन कुमार, एएनएम माला कुमारी, ममता कुमारी, बीएचएम प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए: अन्तरा गर्भ निरोधक सूई के विशेष कैम्प का आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए: अन्तरा गर्भ निरोधक सूई के विशेष कैम्प का आयोजन  Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 29, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.