चौसा में पुलिस सप्ताह पर क्विज प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

मधेपुरा जिला के चौसा में इस सप्ताह को पुलिस सप्ताह के रूप में मनाया गया जिसमें चौसा पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्र छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. 


समारोह का आयोजन चौसा प्रखंड स्थित शैक्षणिक संस्थान cosmos- 30 के सहयोग से किया गया जिसमें कुल 230 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सफल 55 बच्चों के बीच प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरण किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को चौसा थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर  पुरस्कृत किया गया। 

मौके पर कई बुद्धिजीवी लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें चौसा प्रखंड के भूतपूर्व बीस  सूत्री अध्यक्ष डॉ अम्बिका प्रसाद गुप्ता, चौसा प्रखंड के पूर्व बिस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद, अजगैबा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मशिर आलम सिद्दीकी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन, जनता हाई स्कूल के सहायक शिक्षक चद्रजीत प्रकाश आदि शामिल हैं. 

इस आयोजन को सफल बनाने में cosmos-30 के संस्थापक रणजीत कुमार रंजन, शाकिब नैयर, निर्मल कुमार, सहयोगी केसव कुमार, आशिफ नवाब, सत्यम कुमार, सोनू कुमार,कुंदन कुमार, मंच संचालन कुंज बिहारी शास्त्री ने किया।
चौसा में पुलिस सप्ताह पर क्विज प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन चौसा में पुलिस सप्ताह पर क्विज प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 28, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.