जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, महिला सहित दर्जन से अधिक घायल

मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट होने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिस में से चार हालात खराब है. 


जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया बाकी सभी का इलाज चौसा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है। 

बताया जाता है कि चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं. 9 चन्देश्वरी सिंह बनाम राजेन्द्र सिंह के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा है। जिस को लेकर कई बार मामला प्रशासन के पास भी जा चुका है। आज फिर उसी विवाद में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष में महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायल परिजन द्वारा चौसा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाए गए, जहाँ डॉ राजेश रंजन ने चार लोगों की हालात ख़राब बताया तथा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बाकी सभी का इलाज चल रहा है। घटना में मुनेस्वर कुमार मुन्ना (40 वर्ष) विकाश कुमार 30वर्ष, राजेश प्रसाद सिंह 38 वर्ष, चंदेशरी सिंह 70वर्ष, शम्भू सिंह 30वर्ष, मुकेश कुमार सिंह 26 वर्ष, कविता देवी 30 वर्ष, प्रेमलता देवी 55 वर्ष, बबलू कुमार 24 वर्ष, नागेश्वर सिंह 55 वर्ष, महेंद्र सिंह 50 वर्ष, रीता देवी 35 वर्ष आदि घायल हैं.

इसकी सूचना थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को दी गई। थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि  मामले की जाँच कर दोनों पर विधिवत कार्यवाही होगी। 
 
 
जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, महिला सहित दर्जन से अधिक घायल जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, महिला सहित दर्जन से अधिक घायल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 19, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.