पूर्व मुखिया व सामाजिक कार्यकर्ता के निधन से इलाके में शोक की लहर

मधेपुरा जिले के आलमनगर उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह सामजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।

पूर्व मुखिया दिलीप कुमार सिंह 55 वर्ष के थे वे लगभग एक साल से बीमार थे ।
उन्होंने अपने आवास पर बुधवार को अंतिम सांस ली । पूर्व मुखिया के निधन की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई एवं लोगों का जनसैलाब उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा । 

पूर्व मुखिया के निधन पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से आलमनगर की अपूरणीय क्षति हुई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस शोक से उबरने में मदद करे. 

वहीं अखिलेश कुमार सिंह उर्फ नुनु बाबु,सर्वेश्वर प्रसाद सिंह,अजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सुबोध ऋषिदेव, जिला पार्षद सदस्या रेखा देवी, आर के जे एल महा विद्यालय प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह,0 नवीन कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी, समाज सेवी विनोद कुमर, विनोद अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय, पैक्स अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी, मोहन मंडल, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश रोशन निषाद, भाजपा महामंत्री बिकास सिंह, भाकपा नेता कमलेश्वरी साह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक समाजसेवी एवं गरीबों के मसीहा थे, उनकी आत्मा को परमात्मा शांति प्रदान करें ।
(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)
पूर्व मुखिया व सामाजिक कार्यकर्ता के निधन से इलाके में शोक की लहर पूर्व मुखिया व सामाजिक कार्यकर्ता के निधन से इलाके में शोक की लहर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 11, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.