मुरलीगंज में बाढ़ पीड़ितों ने दस सूत्री मांग को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज मुरलीगंज अंचल बाढ़ पीड़ितों ने कोशी नवनिर्माण मंच के बैनर तले शनिवार को दस सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।


 धरना कार्यक्रम महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के कई पंचायत अंशतः व पूर्णतः बाढ़ से प्रभावित था। जिस कारण कई किसान और गरीब लोग प्रभावित हुए थे। जिसकी जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों , प्रशासनिक अधिकारी और पदाधिकारी को हैं।  बाढ़ पीड़ितो का फसल क्षति सर्वेक्षण किसान सलाहकार द्वारा किया गया तथा फोटोग्राफी भी की गयी। पता नहीं इसमें क्या करामात हुई? फिर कहा गया कि प्रखंड स्तर पर अंचलाधिकारी तथा अन्य लोगों की कमिटी बनाकर सर्वेक्षण करवाया जायेगा। अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण में देरी पर लगभग खेतों में लगे पानी सूख गये। कुछ किसानों ने तो खेत से धान काटकर जोत भी करवा दिया। 

आज के धरना कार्यक्रम  बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायतो में सहाय अनुदान राशि और फसल एवं गृह क्षति राशि का अविलम्ब भुगतान की मांग को लेकर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। वही धरनार्थियों ने बताया कि रजनी , गंगापुर , रघुनाथपुर , डुमरिया सहित अन्य पंचायतों में बाढ़ पीड़ितों को सहाय अनुदान की ( छह हजार रुपये ) फसल व गृह क्षति की राशि अबतक नही मिली हैं । 

मौके पर संदीप यादव , महेन्द यादव , बाबा दिनेश मिश्र , त्रिलोक कुमार , पवन पासवान , राजू खान , शिवनंदन मुखिया , मो रामीम , अजय कुमार भारती , रतनेश यादव , सुरेन्द कुमार , मनोज मुखिया , अरूण कुमार , राजेन्द प्रसाद यादव , महेश्वर यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
मुरलीगंज में बाढ़ पीड़ितों ने दस सूत्री मांग को लेकर दिया एक दिवसीय धरना मुरलीगंज में बाढ़ पीड़ितों ने दस सूत्री मांग को लेकर दिया एक दिवसीय धरना Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 09, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.