बदले गए मधेपुरा सदर और मुरलीगंज के थानाध्यक्ष

मधेपुरा के सदर थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं. अब पु.नि. मनीष कुमार की जगह पु. नि. बीरेंद्र प्रसाद महतो नए थानाध्यक्ष बनाये गए है.

पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा विकास कुमार ने आज एक आदेश संख्यां 2992/ गोपनीय दिनांक 03.10.2017 जारी कर वर्तमान में प्रभारी हिन्दी शाखा में पदस्थापित पु. नि. बीरेंद्र प्रसाद महतो को सदर थाना का पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बनाया है. उनके पास अनुसंधान तथा विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी रहेगी. जबकि वर्तमान में सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक के रूप में पदस्थापित पु. नि. मनीष कुमार को प्रभारी हिन्दी शाखा का प्रभार दिया गया है.

दूसरी तरफ इसी आदेश के अनुसार वर्तमान में मुरलीगंज में पदस्थापित पु. अ. नि. राजेश कुमार-I को सिंहेश्वर का थानाध्यक्ष बनाया गया है और पुलिस केंद्र में पदस्थापित मधेपुरा से पु. अ. नि. ब्रह्मदेव पंडित को मुरलीगंज के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है. इनके पास भी अनुसंधान तथा विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी रहेगी.

इसके अलावे मधेपुरा थाना में पदस्थापित पु. अ. नि. कृत्यानंद राम को अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति थाना का अध्यक्ष बनाया गया है.
बदले गए मधेपुरा सदर और मुरलीगंज के थानाध्यक्ष बदले गए मधेपुरा सदर और मुरलीगंज के थानाध्यक्ष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 03, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.