108 दिनों में सवा सौ लोगों को पेंशन व अन्य लाभ का भुगतान: BNMU में पेंशन अदालत

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय के सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को पेंशन अदालत आयोजित की जा रही है।

सभी संबंधित शिक्षक एवं कर्मी, जिनके पेंशन की अब तक स्वीकृति नहीं मिली है, अथवा कोई अन्य परेशानी हो, उनकी समस्याओं का समाधान इस अवसर पर किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि कुलपति प्रोफेसर डॉ. अवध किशोर राय ने  पदभार ग्रहण करने के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दिया। इससे सेवानिवृत्ति कर्मियों में विश्वास एवं  भरोसा जगा। फिर कुलपति ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में भी सेवानिवृत्ति शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के अविलंब समाधान की घोषणा की। कुलपति ने अपने 108 दिनों के कार्यकाल में सवा सौ लोगों को पेंशन एवं अन्य सेवान्त लाभ का भुगतान किया है। 

गुरुवार को कुलपति से मिलने फारबिसगंज काॅलेज, फारबिसगंज के सेवानिवृत्ति डीमोन्सट्रेटर बिनोद कुमार सिंह अपनी धर्मपत्नी पुष्पा कुमारी के  साथ पहुंचे। दोनों ने बताया कि उनकी द्वितीय सुपुत्री  की शादी 20 नवंबर को है। इसके लिए उन्हें  रूपए की सख्त आवश्यकता है। कुलपति ने कहा कि उन्हें ससमय भुगतान किया जाएगा। उन्होंने पुनः दुहराया कि सेवानिवृत्ति कर्मियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
108 दिनों में सवा सौ लोगों को पेंशन व अन्य लाभ का भुगतान: BNMU में पेंशन अदालत 108 दिनों में सवा सौ लोगों को पेंशन व अन्य लाभ का भुगतान: BNMU में पेंशन अदालत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 14, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.