पूर्व मंत्री डा. रेणु कुशवाहा ने किया बाढ़ से प्रभावित घरों का निरीक्षण

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में स्थानीय बिसनपुर के निकट वर्ष 2008 में कटे स्थल व आसपास बाढ़ से प्रभावित घरों का निरीक्षण बिहार के पूर्व मंत्री डा. रेणु कुशवाहा ने  किया।


ज्ञात हो कि मुरलीगंज बाढ़ प्रभावित  क्षेत्र के दौरे क्रम में वे एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह उक्त स्थल पर रूककर ह्यूम पाइप से बने पुल को देखी। उक्त पुलिया पर पानी का दबाव बढ़ने से उसके टूटने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे एसएच 91 सड़क निर्माण के संवेदक से बातकर उक्त पुलिया को बचाने का पूरा प्रयास करेंगी ताकि बिहारीगंज किशुनगंज सड़क मार्ग बाधित नहीं हो। उक्त स्थल पर वे रूकी और बीजेन्दर मुखिया, रमेश मुखिया, पंकज मुखिया, लखन मुखिया, विकास कुमार, नागेश्वर शर्मा, लखन भगत,मंटू मुखिया, रिंटू मुखिया, चंदन मुखिया के घर में घुसे पानी को देखा। 

पीड़ितों ने आपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि वे सभी वर्ष 2008 में आए कोशी त्रासदी से अबतक नहीं उबर पाए है। वे आज तक सरकारी लाभ से वंचित है। पुनः 2017 की बाढ़ त्रासदी झेल रहें है। भाजपा नेत्री व लोकसभा प्रत्याशी ने हर संभव मदद व न्याय का भरोसा दिया। 

इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विपीन कुमार, कुलकुल,राजीव,बिहारीगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय मेहता, युवा नेता पिन्टु मेहता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
पूर्व मंत्री डा. रेणु कुशवाहा ने किया बाढ़ से प्रभावित घरों का निरीक्षण पूर्व मंत्री डा. रेणु कुशवाहा ने किया बाढ़ से प्रभावित घरों का निरीक्षण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 19, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.