‘संघम् शरणं गछामि हो गये नीतीश’: सपा प्रदेश अध्यक्ष

सुपौल। भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वीं वर्षगांठ पर मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में बुधवार को देश बचाओ देश बनाओ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

जिला समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार का विधिवत उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने किया।

सेमिनार को संबोधित करते पूर्व मंत्री ने कहा कि दुनिया का कोई ऐसा मुल्क नहीं है जहां देश की आजादी के 06 माह के बाद ही आजादी की लड़ाई के महान योद्धा की हत्या कर दी गई हो। लेकिन इस देश के अंदर वह हुआ और भारत छोड़ो आंदोलन के प्रणेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

भाजपा पर साधा निशाना: भाजपा पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि देश संक्रमण काल से गुजर रहा है।  देश गाँधी, लोहिया,  जे.पी.,  अम्बेडकर के सिद्धांत पर चलेगा कि गोलवलकर के सिद्धांत पर, यह देश की जनता का प्रश्न बन चुका है। 

नीतीश पर निकाली भड़ास: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो सुशासन बाबू संध मुक्त भारत की बात करते थे,  आज वह संघम शरणम् गच्छामि हो गए। उनके समाजवादी विचार धारा की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान करने वाले नीतीश को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। 

सेमिनार में सपा अध्यक्ष ने राजद द्वारा पटना मे 27 अगस्त को आयोजित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। डाॅ अमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘संघम् शरणं गछामि हो गये नीतीश’: सपा प्रदेश अध्यक्ष ‘संघम् शरणं गछामि हो गये नीतीश’: सपा प्रदेश अध्यक्ष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 10, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.