सुपौलः बाढ़ के पानी में डूबने से तीन किशोरी व एक महिला की मौत

सुपौल। मरौना थाना क्षेत्र स्थित गैस गोदाम के समीप मंगलवार को बाढ के पानी में डूबने से एक महिला व एक किशोरी की मौत हो गई।
 
वहीं नदी थाना क्षेत्र के हररी गांव में भी बाढ़ के पानी से डूबने से दो किशोरी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पहली घटना मरौना में घटित हुई जहां दो महिला व एक किशोरी गैस गोदाम के समीप बाढ़ के पानी में ध्वस्त सड़क को पार कर रही थी। इसी क्रम में किशोरी का पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी के तेज धारा में बहने लगी। उसे बचाने आयी दूसरी महिला भी पानी की तेज धारा में बह गयी। तीसरी महिला भी दोनों को बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन वह भी पानी की धारा में बहने लगी। जिसके चिल्लाने पर आस- पास के लोगों ने तीनों को पानी से बाहर निकाल कर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों की टीम ने एक किशोरी और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी महिला का ईलाज चल रहा है।

दूसरी घटना नदी थाना क्षेत्र के हररी गांव की है जहां दो किशोरी पुश चारे के लिए जा रही थी। वह भी गहरे पानी में डूब गयी। जिसके लाश को स्थानीय लोगों ने निकाला।

        ये हैं मृतक:

नाम              पिता का नाम         उम्र       गांव
प्रियंका कुमारी  हरिकांत मंडल     35       मरौना
करिश्मा कुमारी अशोक मंडल       13       मरौना
रिधिका कुमारी  श्यामनाथ शर्मा      14      हररी
प्रियंका कुमारी  किशोर व्यास        14      हररी

मरौना थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि डीएम बैद्यनाथ यादव के निर्देश पर चारों शव का पोस्टमार्टम पीएचसी मरौना में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
सुपौलः बाढ़ के पानी में डूबने से तीन किशोरी व एक महिला की मौत सुपौलः बाढ़ के पानी में डूबने से तीन किशोरी व एक महिला की मौत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 15, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.