‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज’: प्रो० सत्यजीत यादव

बिहार के लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज है और वर्तमान में बिहार सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक कर रही है।


शुक्रवार को एसपीएम लॉ कॉलेज में जद यू के वरीय नेता सह बीएनएमयू के पूर्व सिंडिकेट सदस्य प्रो. सत्यजीत यादव ने उक्त बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही । 

51 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का लिस्ट जारी: मौके पर  जिला जदयू के अध्यक्ष प्रो. बिजेंद्र नारायण यादव ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का लिस्ट जारी करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एसपीएम लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, पांच महासचिव, एक कार्यालय सचिव, पांच सचिव, 31 सदस्य बनाये गये हैं। 

किन्हें मिली कौन सी जिम्मेवारी?: जारी सूची के अनुसार प्रो. सुजीत मेहता, मो. मुर्शीद आलम, जनार्दन राय और श्याम कुमार यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंद्रशेखर सिंह, योगेंद्र महतो, प्रमोद कुमार यादव, बैद्यनाथ चौहान, सुरेंद्र प्रसाद यादव को महासचिव मनोनीत किया गया है। संजीव कुमार यादव कार्यालय सचिव बनाये गये हैं। अनिता देवी, जयकांत यादव, नीरज ऋषिदेव, उमेश प्रसाद साह, प्रो. शंभू कुमार को सचिव बनाया गया है। अशोक कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष और प्रो. चंद्रशेखर यादव प्रवक्ता बनाये गये हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों में डॉ. अंबिका गुप्ता, राजेश्वर राय, सच्चिदानंद यादव, प्रसन्न कुमार, प्रो. सत्यजीत यादव, डॉ. नीलाकांत, राजेंद्र प्रसाद यादव, भूवनेश्वरी प्रसाद यादव, मंजू देवी, मनोज प्रसाद, मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. कृष्णा कुमार यादव, सदानंद दास, प्रभूनारायण मेहता, के.बी. क्रांति यादव, प्रदीप कुमार यादव, नीलेश कुमार निराला, मो. रईस अहमद, चंदेश्वरी राम, दिनेश ऋषिदेव, अशोक कुमार मेहता, अरविंद शर्मा, जवाहर प्रसाद यादव, जानकी देवी, सिया शरण यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, छेदी प्रसाद यादव, डोमी पासवान, बुलबुल सिंह, प्रदीप कुमार और हरिनंदन यादव शामिल हैं। 
‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज’: प्रो० सत्यजीत यादव ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज’:  प्रो० सत्यजीत यादव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 07, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.