विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पोशाक राशि का वितरण

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पोशाक राशि का वितरण किया गया। 

उपरोक्त संदर्भ में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुनीता दयाल ने बताया कि जिलाधिकारी मधेपुरा के निर्देशानुसार हरेक केन्द्र पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में राशि का वितरण किया गया। 

इसके अलावे बिहारीगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह खुद केन्द्रों पर पहुँचकर  वितरण का जायजा लेते रहे। हर केन्द्र में उपस्थिति चालीस बच्चों को प्रति बच्चा दो सौ पचास रुपये का वितरण किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका  सुप्रभा रानी, रूबिना खातून, प्रियंका यादव के अलावे सेविका मीरा देवी, वंदना देवी, बीबी नाजो,  प्रेमलता कुमारी, चंदा रानी, कामा देवी आदि उपस्थित थी।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पोशाक राशि का वितरण विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पोशाक राशि का वितरण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 17, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.