BNMU: विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का दो दिवसीय हड़ताल और धरना शुरू

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को मंडल विश्वविद्यालय एवं अंगिभूत कालेजों में काम काज ठप्प कर हड़ताल शुरू हो चुका है।

राज्य सरकार के कर्मियों की भांति 7वें पुनरीक्षित वेतन मान और शिक्षकों के समान सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने की मुख्य मांग को लेकर राज्यव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के दौरान ये विश्वविद्यालय परिसर में धरना भी दे रहे हैं।

अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार विश्वकर्मा और सीनेट सदस्य प्रमोद कुमार ने बताया कि हड़ताल को शिक्षक संघ और अस्थाई कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया है। हमारी अन्य मांगे है कि सेवा निवृत और कार्यरत कर्मियों के सभी बकायों का भुगतान किया जाय, प्रधान सहायक और लेखापाल को प्रशाखा पदाधिकारी का पद नामित कर अधिसूचना जारी किया जाय। चतुर्थ चरण में अंगीभूत कालेज कर्मियों को  एस बी सिन्हा आयोग की अनुशंसा के आलोक में वेतन भुगतान हेतु बजटीय प्रावधान कर राशि जारी की जाय, अनुकम्पा पर नियुक्त कर्मियों को शीघ्र वेतन भुगतान किया जाय तथा आउट सोर्सिंग और ठेके  के बदले कर्मियों की नियमित नियुक्ति की जाए।

धरना पर जितेंद्र नाथ मिश्र, मु इदरीस, देव कांत सिंह, महेंद्र यादव, हरी कुमार, श्याम सुन्दर यादव, प्रमोदा नंद मिश्र, रविंद्र सिंह आदि सहित अन्य कर्मचारी बैठे थे। धरना बुधवार को भी जारी रहेगा।
BNMU: विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का दो दिवसीय हड़ताल और धरना शुरू BNMU: विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का दो दिवसीय हड़ताल और धरना शुरू Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 20, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.