अद्भुत: मधेपुरा में बिना ऑपरेशन प्रसूता को एक साथ तीन बच्चे, सभी फिट एंड फायनल

प्रभु की लीला भी कभी-कभी अजब-गजब होती है. ख़ास कर बच्चों के मामले में कोई तो एक के लिए तरसता है तो कहीं एक साथ दो या उससे अधिक बच्चे भी भगवान् माँ के आंचल में एक साथ भेज देता है.

मधेपुरा शहर के पूर्वी बायपास स्थित बेबी हेल्थ केयर सेंटर में एक प्रसूता ने बिना आपरेशन तीन बच्चों को जन्म दिया है। इसमें जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसके बाद परिजन और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार सौर बाजार प्रखंड के अरराहा सहुरिया निवासी सुशील कुमार की पत्नी रिंकी कुमारी प्रसव पीड़ा से परेशान थीं। उन्हें शनिवार को हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया था। उसी दिन प्रसूता ने बिना आपरेशन के तीन बच्चों को जन्म दिया। बिना ऑपरेशन के ही प्रसूता के सफल प्रसव में डा. रविन्द्र कुमार का सहयोग रहा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर बताया कि बच्चों को जन्म देने वाली महिला और सभी नवजात स्वस्थ हैं। चिकित्सक डा. कुमार ने बताया कि तीनो बच्चों में दो लड़की और एक लड़का है। सभी बच्चों का वजन लगभग पौने दो किलो है। प्रसूता की ये पहली डिलीवरी है। बताया कि पहले दो लड़की और अंत में लड़के ने जन्म लिया। आज जच्चा और बच्चे को वापस घर भेज दिया गया।
अद्भुत: मधेपुरा में बिना ऑपरेशन प्रसूता को एक साथ तीन बच्चे, सभी फिट एंड फायनल अद्भुत: मधेपुरा में बिना ऑपरेशन प्रसूता को एक साथ तीन बच्चे, सभी फिट एंड फायनल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 21, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.