तलाकशुदा महिला की दुष्कर्म बाद हत्या: मकई खेत से शव बरामद

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के अंतर्गत तिरासी गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म की गई और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार महिला पिछले एक दशक से मायके में तलाकशुदा जिंदगी गुजार रही थी. महिला के शव को मंगलवार की सुबह मकई खेत से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका के भाई मुर्शीद अंसारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि तिरासी गांव के नसीम अंसारी की पुत्री शबीना उर्फ बेचनी खातून (35 वर्ष) सोमवार को दिन के 11 बजे के करीब पशु का चारा लाने खेत गई। जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो घर वालो को उसकी चिंता सताने लगी। घर वालो ने महिला की काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। सुबह शौच जाने के क्रम में गांव के एक लडके ने खेत में महिला के शव को देखा। लड़के के चिल्लाने पर गांव वाले वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। लोगो ने बताया कि महिला के गले में फंदा लगा था और जगह जगह जख्म के निशान थे और महिला निर्वस्त्र थी। माना जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गयाऔर बात को छिपाने के लिए लोगो ने महिला की हत्या कर दी। महिला के संबंध में बताया गया कि वह अच्छे चरित्र की थी और पहले पति के तलाक के देने के बाद कभी दूसरी शादी के बारे में नहीं सोचा। करीब 14 साल पहले रहुआ गांव के मो. शकीर अंसारी के साथ महिला की शादी हुई थी। एक बच्चे के जन्म देने के साथ ही पति ने महिला को तलाक दे दिया। तबसे महिला अपने मायके में मेहनत मजदूरी कर जिंदगी गुजारने लगी।

सदर थानाध्यक्ष केबी सिंह ने मधेपुरा टाइम्स को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्यारे का पता लगा लिया जाएगा। मेडिकल जांच के बाद ही दुष्कर्म का पता चल पाएगा।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)                             
तलाकशुदा महिला की दुष्कर्म बाद हत्या: मकई खेत से शव बरामद तलाकशुदा महिला की दुष्कर्म बाद हत्या: मकई खेत से शव बरामद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 23, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.