सिंहेश्वर में फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सरकार को भेजा आग्रह पत्र

भीम नगर  से उदाकिशुनगंज तक राष्ट्रीय उच्च पथ 106 का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। यह कार्य विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से जारी है।

इस क्रम में सिंघेश्वर में यह महसूस किया गया कि यहां एक तो सड़क कम चौड़ी हो गई है और फिर यहां बाजार क्षेत्र और प्रसिद्ध सिंघेश्वरनाथ महादेव का मंदिर होने के कारण श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है।ऐसी स्थिति में अगर सड़क सिंघेश्वर बाजार होकर गुजड़ती है तो हमेशा जाम की स्थिति बनी रहेगी। लिहाजा जिलाधिकारी मु सोहैल ने इसके लिए पहल शुरू की थी। इसी क्रम में अब विभागीय अभियंताओं से यहां फ्लाई ओवर बनाने के लिए पी पी आर बना कर अब उसे पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को अनुमोदित कर भारत सरकार और विश्व बैंक को भेजने का आग्रह किया गया है।
            जिलाधिकारी मु सोहैल ने बताया कि फ्लाई ओवर की इस परियोजना का प्राक्कलन 119.22 करोड़ रू का है। फ्लाई ओवर की लंबाई 1200 मीटर होगी और इसे नारियल विकास बोर्ड से पश्चिम सुखासन वाली सड़क होकर बाजार से पश्चिम होकर दुर्गा चौक के पास तक बनाने का प्रस्ताव है। इस परियोजना को राष्ट्रीय उच्च पथ की 2017-18 की वार्षिक कार्य योजना में जोड़कर निर्माण करने के आग्रह किया गया है। इस उच्च पथ की अत्यधिक महत्ता है।।यह मार्ग न सिर्फ नेपाल को जोड़ती है बल्कि राष्ट्रीय उच्च पथ 57, 107 और 31 से तथा स्टेट हाइवे 76,66 और 58 से भी जुड़ी हुई है। इसके अतिरिक्त भी यह राष्ट्रीय उच्च पथ 106 अनेक अन्य पथो से जुड़ी हुई है। लिहाजा इस मार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही है और फ्लाई ओवर निर्माण की सारी अपेक्षाओं को पूरी करती है। लिहाजा उम्मीद है कि सरकार इसके लिए जरूर स्वीकृति देगी।
सिंहेश्वर में फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सरकार को भेजा आग्रह पत्र सिंहेश्वर में फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सरकार को भेजा आग्रह पत्र Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 02, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.