4 चरणों में हो रहा एनएच 106 का पुनरुद्धार: सिंहेश्वर में फ्लाई ऑवर निर्माण का प्रस्ताव

दशकों से लाखों लोगों की जरूरत बने 675 करोड़ रु लागत की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय उच्च पथ 106 को चार चरणों में समय बद्ध पूरा करना है।
प्रथम चरण में निर्माणाधीन ग्वालपाड़ा तक सड़क  की चौड़ी करण और मजबूतीकरण कार्य के तहत 10.5 किमी तक का निर्माण 15 अप्रेल तक पूरा हो जायेगा जबकि ग्वालपाड़ा तक 30 जून तक सड़क निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
        उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मु सोहैल ने मधेपुरा टाइम्स को बताया कि द्वितीय चरण का निर्माण कार्य ग्वालपाड़ा से उदाकिशुनगंज तक 31 दिसम्बर 2017 तक पूर्ण करना है। इसके बाद तृतीय चरण में सुपौल जिले के अंतर्गत सड़क बनाने के बाद चतुर्थ चरण में सिंहेश्वर-मधेपुरा तक की सड़क बनेगी। अंतिम रूप से निर्माण कार्य 19 जुलाई 2019 में पूर्ण होना है।
      उन्होंने यह भी बताया कि सिंहेश्वर में सड़क निर्माण को लेकर अतिक्रमण की बात सामने आ रही है। इसका निराकरण निकालने की कोशिश की जा रही है। यहाँ चतुर्थ चरण में सड़क निर्माण होना है। लिहाज़ा अभी काफी समय है।
       एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि सिंहेश्वर में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित रहती है। इसके निराकरण के लिए मैंने राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक अभियंता को फ्लाई ओवर का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। प्रस्ताव है कि सुखासन जाने वाली रोड से नारियल विकास बोर्ड के बगल से फ्लाई ऑवर दुर्गा स्थान तक जाएगी। इससे यातायात की बड़ी समस्या का निदान हो सकेगा।
      एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च पथ 58 जो विजय घाट पुल तक जाती है, का निर्माण के लिए जारी प्रयास रंग ला की है। इसे अब प्रथम चरण में ही निर्माण कराया जाना है। इससे भागलपुर और आगे तक जाने का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा।    
4 चरणों में हो रहा एनएच 106 का पुनरुद्धार: सिंहेश्वर में फ्लाई ऑवर निर्माण का प्रस्ताव 4 चरणों में हो रहा एनएच 106 का पुनरुद्धार: सिंहेश्वर में फ्लाई ऑवर निर्माण का प्रस्ताव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 11, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.