भाजपा स्थापना दिवस पर बिहार प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामनरेश सिंह ने फहराया झंडा

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायत में भाजपा के स्थापना  दिवस पर गुरूवार को  बूथ अध्यक्षों के घर पर झंडा फहराया गया.
जिसमें घैलाढ़ पंचायत में अजय कुमार यादव के यहां बिहार प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामनरेश सिंह ने फहराया.  श्रीनगर पंचायत में नुनुू सिंह, भतरंधा परमानपुर पंचायत में अरविंद यादव,  बरदाहा पंचायत में अशोक चौधरी, झिटकिया पंचायत में शिवनंदन यादव ने तथा अर्रहा महुआ मनोज कुमार यादव के दरवाजे पर  झंडा फहराया गया.
    इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ रामनरेश सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिहार की तमाम जनता को विकास के प्रगति पर लाने का काम करेंगे. मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. हरित कृष्ण, अजय यादव, राम यादव, प्रोफेसर शिवनंदन यादव, जयकुमार मंडल, प्रभारी सह पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
भाजपा स्थापना दिवस पर बिहार प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामनरेश सिंह ने फहराया झंडा भाजपा स्थापना दिवस पर बिहार प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामनरेश सिंह ने फहराया झंडा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 07, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.