सुपौल: जमीनी विवाद में गोलीबारी, तीन जख्मी, दो की हालत नाजुक

सुपौल। जिला मुख्यालय से सटे सोनक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटो में गुरुवार को झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए।
जिसमें से 2 व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया और दोनों की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार घटना में एक बुजुर्ग पुष्कर यादव  के सीने के पास गोली लगी है। जबकि राजन यादव एवं उदय यादव भी जख्मी हैं।
बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर बीती रविवार को पंचायत के मुखिया के द्वारा बैठक कर सुलह का प्रयास किया गया था। लेकिन आज दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। इसी बीच गोलीबारी भी हुई।
सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सुपौल: जमीनी विवाद में गोलीबारी, तीन जख्मी, दो की हालत नाजुक सुपौल: जमीनी विवाद में गोलीबारी, तीन जख्मी, दो की हालत नाजुक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 16, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.