‘युवाओं में उर्जा है, उसे दिशा देने की जरूरत’: पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण

“जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ आस्था है वह इतिहास बदल सकते हैं। शाखा पर बैठा पक्षी कभी भी इसलिए नहीं डरता है कि डाल हिल रही है। वह पंछी डाली पर नहीं, अपने पंखों पर भरोसा करती है।”

 उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कही। वे  आज नेहरु युवा केंद्र मधेपुरा के सौजन्य से कृष्ण युवा कलब चौसा के बैनर तले आयोजित पांच दिवसीय युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास आवासीय प्रशिक्षण के तहत युवाओं का व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता पर अपने विचार दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए लोगों को सकारात्मक होना जरूरी है। जहां कर्म है वहां मोह है। भारत में 65 प्रतिशत युवा पीढ़ी है। युवाओं में उर्जा है। उसे दिशा देने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश में युवा नशे के शिकार हो रहे हैं। युवाओं को नशे से परहेज करनी चाहिए। किसी भी चीज को पाने के लिए इच्छा और चाहत होनी चाहिए। हर एक काम करने की कोशिश करें, गलती करें। इसे सीखने और सुधरने का मौका मिलता है। दुनिया के सभी रास्ते भगवान तक जाते हैं। परिश्रम कभी बर्बाद नहीं जाता है जो समय गुजर गया वह हासिल नहीं होता है। समय के कीमत को समझना चाहिए समयबद्धता बहुत जरूरी है। बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण से ही उपलब्धियां हासिल की जा सकती है। समय प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने कई  महापुरुषों की जीवनी की चर्चा कर युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि डर को दूर करें। बिहार विश्व गुरु रहा है और रहेगा। हमें बिहारी होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि युवाओं को दिशा देने की जरूरत है इंसान गलतियों का पुतला है लेकिन पश्चाताप जरूरी है।
   जिला समन्वयक अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जीवन कौशल के विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। आदमी व्यक्तित्व से महान होता है। आदमी जाति, कर्म, मुख से कभी भी महान नहीं हो सकता है।प्रशिक्षण से ही व्यक्तित्व में बदलाव हो सकता है।उन्होंने कहा कि सीखने के लिए प्रयत्नशील होना चाहिए। भारत युवाओं का देश है। आज के युवा कल के नेता हैं। युवाओं में अपार संभावनाएं हैं। सफल युवा समाज पर कभी भार नहीं होता। समय का सदुपयोग करें। उन्होंने सरकार के कई योजनाओं पर चर्चा और पढ़ाई के साथ साथ खेल को आवश्यक बताया। जदयू नेता  नरेश ठाकुर निराला ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान होना चाहिए। विकास के लिए शारीरिक भाषा में सुधार लाना बहुत आवश्यक है इससे आप के विषय में बहुत कुछ पता चलता है।शिक्षक सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि सरकार के सभी कार्यक्रम का उद्देश्य सही विकास है। लोग स्वार्थ के लिए जीते हैं। हमें परमार्थ का काम करना चाहिए। हमें समाज के उपयोग में आना चाहिए। 
    युवा नेता अबुसालेह सिद्धकी ने कहा कि संयम और शांति हर मानव के लिए जरूरी है। जाति, धर्म,भाषा की लड़ाई बे वजह है। वर्तमान परिवेश में सभ्यता एवं संस्कृति से युवा पीढ़ी दूर हो रहे हैं। वर्तमान में युवा पीढ़ी आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं जिनसे युवाओं को परहेज करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को अधिवक्ता विनोद आजाद,कुंदन  घोषईवाला ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रशिक्षण से युवाओं का व्यक्तित्व निखरता है। नकारात्मक सोच को दूर रखें तभी विकास संभव है। हमारी सोच पर विकास निर्भर करता है। सोच को विकसित करें। कुंजबिहारी शास्त्री, राजकिशोर पासवान ने कहा कि युवा पीढ़ी भटक रहे हैं। अच्छे नागरिक की तरह समाज के हर कार्य में सहयोग दें। समाज के उत्थान में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।युवाओं में नेतृत्व का आभाव हो गया है। गायत्री परिवार के गोपाल साह ने कहा कि युवा दिग्भ्रमित होकर समाज की मुख्यधारा से विमुख हो रहे हैं। उनमें ज्ञान की कमी हो रही हैं। युवा पीढ़ी नशे के शिकार हो रहे हैं। हमें खुद सुधरने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण से आदमी के व्यक्तित्व का विकास होता है। अपने गलती को ढूंढने की आवश्यकता होती है। सीखने के लिए कोई उम्र नहीं होता है।
    इसके पूर्व जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल चौसा के प्रेरणा प्रखर, ईशा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी ने स्वागत गान प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संजय कुमार सुमन ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। इस मौके पर जवाहर चौधरी, रतन कुमार पासवान, आशीष कुमार, केशव कुमार, संतोष कुमार अकेला, मुकेश कुमार मणि, तेजनारायण कुमार, रमण कुमार रही, कुन्दन कुमार, देवांशु कुमार देव, कुणाल किशोर मीणा, रमन कुमार राह, आशुतोष कुमार, आशुतोष कुमार राय, प्रेरणा कुमारी, शेफाली कुमारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव समेत विभिन्न क्लबों  से आए दर्जनों लोग उपस्थित थे।
‘युवाओं में उर्जा है, उसे दिशा देने की जरूरत’: पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण ‘युवाओं में उर्जा है, उसे दिशा देने की जरूरत’: पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 18, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.