'अभियान में न छूटे एक भी बच्चा' : पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत डोहटबारी गांव दलित बस्ती में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।

  अभियान का शुभारंभ बीडिओ शशिभूषन कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. डीके सिन्हा ने बच्चों को दवा की बूंद पिलाकर की। अभियान 29 से दो फरवरी तक चलेगा। मौके पर बीडिओ शशिभूषन कुमार ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी हमारे समाज के लिए अभिशाप है। पोलियो के समूल नाश के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन अभियान चला रही है। हद तक अभियान में कामयाबी मिली है। कुछ बचे वायरस को भी जड से खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कर्मियों से कहा कि अभियान में दवा पिलाने से कोई बच्चा न छूटे। इस बात का ख्याल रखे।
    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. डीके सिन्हा ने कहा कि अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन का बडा कदम है।पोलियो के समूल नाश के लिए अभियान को सफल बनाने की जरूरत है।इसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। कर्मियों को अभियान को लेकर निर्देश दे दिए गए है।अभियान में किसी भी कर्मियों की लापरवाही सहन नहीं किया जाएगा। दवा तय स्थान के अलावे घर घर जाकर भी पिलाया जाना है। अभियान में दर्जनों टीम लगाए गए है। मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मंटू यादव, बीएचएम संजीव कुमार वर्मा, बीएमसी मो. राशिद, सुपरवाईजर प्रताप कुमार, सेविका सुलेखा कुमारी, सुलेखा देवी आदि मौजूद थे।   
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)             
'अभियान में न छूटे एक भी बच्चा' : पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ 'अभियान में न छूटे एक भी बच्चा' : पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 29, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.