सुपौल: ऑन ड्यूटी डॉक्टर की जमकर धुनाई, गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का हड़ताल

सुपौल। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक के पिटाई के बाद अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सक 72 घंटे के लिए हड़ताल पर चले गये हैं।
हड़ताल में शामिल डॉक्टरों को आईएमए एवं भाषा ने भी अपना समर्थन दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात इलाज के लिए आई एक महिला मरीज की मौत के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक एस एन राय की पिटाई कुछ असामाजिक तत्व ने कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी चिकित्सक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
     रविवार को हड़ताल पर बैठे चिकित्सक से वार्ता करने पहुंचे एसपी डॉ. कुमार एकले ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अस्पताल परिसर में एक पुलिस चौकी की स्थापना की जायेगी। हड़ताल पर डटे डॉक्टरों ने कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर इमरजेंसी सेवा भी बाधित कर दिया जायेगा। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दूर-दराज से आये मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि इससे पूर्व भी असामाजिक तत्व के द्वारा ऑन ड्यूटी डॉक्टरों की पिटाई हुई। जिस कारण इस बार डॉक्टर अपनी पूरी सुरक्षा के मांग पर डटे हुए हैं।
सुपौल: ऑन ड्यूटी डॉक्टर की जमकर धुनाई, गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का हड़ताल सुपौल: ऑन ड्यूटी डॉक्टर की जमकर धुनाई, गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का हड़ताल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 29, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.