सुपौल में पूर्व सरपंच की गोली मार कर हत्या

सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के  तितुआहा पोखर के समीप अपराधियों ने लतौना दक्षिण ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच की गोली मार कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय वीरेंद्र यादव समीप के ही बाजार से साईकिल से अपने घर जा रहे थे। पोखर के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।
जख्मी हालत में उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके वारदात से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक के साथ अपने गोतिया से पूर्व से ही जमीनी विवाद चलता रहा था। मृतक के परिजन ने भी अपने गोतिया पर ही हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जा रही है।
सुपौल में पूर्व सरपंच की गोली मार कर हत्या सुपौल में पूर्व सरपंच की गोली मार कर हत्या Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 14, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.