महिला कार्यपालक सहायक को संघ ने दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बी0 एन0 मंडल स्टेडियम में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ ने सुषमा कुमारी कार्यपालक सहायक को शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष प्रणव प्रकाश ने की. श्रद्धांजलि सभा में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ मधेपुरा के सभी कार्यपालक सहायकों द्वारा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट मौन रख कर भगवान से प्रार्थना किया गया. सभा को सम्बोधित करते हुए बेएसा के जिला अध्यक्ष प्रणव प्रकाश ने कहा कि संघ आज सुषमा जैसी संघर्षशील कार्यपालक सहायक को खोया है, जिससे संघ को अपूरणीय क्षति हुई.
    सभा को संबोधित करते बेएसा के कोशी प्रमण्डल प्रभारी आषीष कुमार, जिला संरक्षक भूषण भारती, उपाध्यक्ष श्याम कुमार, जिला महासचिव प्रम्युदित प्रज्ञ उर्फ मोनू ने सुषमा कुमारी कार्यपालक सहायक के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि सुषमा एक अच्छी कर्मठ कर्मी थी. उनका लगाव संघ के प्रति बहुत ही सराहनीय रहा. समय-समय पर महिला कार्यपालक सहायकों को संघ से जुड़ने आन्दोलन के लिए संघ को भरपूर सहयोग प्रदान किया.
    शोक सभा में मुख्यरूप से संघ के कोषाध्यक्ष अमरदीप कुमार उर्फ मंटू, मीडिया प्रभारी आनंद उर्फ प्रियंक राज, संघ के सक्रिय सदस्य कार्यपालक सहायक संतोष, रौशन, सुबोध, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, मनीष राज, नीरज कुमार, सुनील कुमार, कैलाश कुमार, मोहित कुमार, ललन कुमार, सुमन कुमार, ओम प्रकाश कुमार, पायल कुमारी, सलमान, रंधीर, सोनू, निषा, कृति, आशा समेत सैकड़ों कार्यपालक सहायक उपस्थित थे.         
    संघ सदस्यों द्वारा राज्य सरकार द्वारा घोषित संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायक के मृत्युपरान्त मृतक के परिजन को मिलने वाले 4,00,000/- (चार लाख) रूपये अनुग्रह अनुदान राशि दिलाने हेतु जिलाधिकारी मधेपुरा से अनुरोध करने पर विचार किया गया.
    संघ के विस्तार एवं पुर्नगठन हेतु सभी सदस्यों द्वारा आगामी बैठक 20 नवम्बर 2016 को निर्धारित किया गया, जिसमें जिले के सभी विभाग में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को बैठक में भाग लेने हेतु सूचना दी गयी.
(नि.सं.) 
महिला कार्यपालक सहायक को संघ ने दी श्रद्धांजलि महिला कार्यपालक सहायक को संघ ने दी श्रद्धांजलि Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 13, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.