यात्रा के क्रम में दिल का दौरा पड़ने से पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता की मौत

मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड के बसनवाड़ा पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र मंडल सह जदयू नेता की मृत्यु किसी काम से बाहर जाने के क्रम में बेलदौर के पास दिल का दौरा पड़ने से हो गई.
वहीं पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता की असामयिक मौत की खबर मिलते ही प्रखंड में शोक व्याप्त हो गया. आलमनगर दक्षिणी पैक्स अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी, आलमनगर पूर्वी पैक्स अध्यक्ष मोहन मंडल, इटहरी पैक्स अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, कुजौड़ी पैक्स अध्यक्ष सुरेश मेहता, खापुर पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, व्यापार मंडल आलमनगर सह सिंहार पैक्स अध्यक्ष माधवानन्द किशोर सिंह, गंगापुर पैक्स अध्यक्ष लालबहादुर मंडल, खुरहान पैक्स अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह,बड़गाव पैक्स अध्यक्ष उमाकान्त मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेन्द्र चन्द्रवंशी, कुन्दन किशोर सिंह, प्रो0 प्रभात सिंह, जदयू नेता चन्द्रशेखर आजाद,अजय सिंह,संजय सिंह,राजेश्वर राय सहित कई राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता की मौत पर शोक व्यक्त किया.   
(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)
यात्रा के क्रम में दिल का दौरा पड़ने से पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता की मौत यात्रा के क्रम में दिल का दौरा पड़ने से पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता की मौत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 21, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.