उल्लेखनीय योगदान के लिए मधेपुरा के 15 लोगों को सुशील मोदी ने किया सम्मानित

मधेपुरा जिला मुख्यालय के टी पी कॉलेज सभागार में आयोजित कृष्णाष्टमी एवं बी पी मंडल सप्ताह जयंती के मौके पर पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 15 लोगों को सम्मानित भी किया.
    श्री मोदी के हाथों सम्मानित होने वालों में वे लोग हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की है और इनके समर्पित भाव से सेवा के कारण समाज को बड़ा लाभ पहुंचा है.
    शिक्षा, कला-संस्कृति, चिकित्सा और सामजिक कार्यों से जुड़े ये हैं: 1. डॉ निरंजन कुमार, शिक्षा  2. संदीप शाण्डिल्य, युवाओं के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास  3. डॉ प्रदीप कुमार झा, पत्रकार  4. सुभाष सुमन, पत्रकार  5. किशोर कुमार, स्कूल संगठन  6. प्रशांत यादव, व्यवसायी  7. धर्मेन्द्र कुमार, जैविक कृषि  8. संत कुमार, खेल 9. अरुण कुमार, खेल  10. सुभाष चन्द्र, कला  11. हेमा कुमारी, नृत्य 12. रौशन कुमार, संगीत  13. डॉ असीम प्रकाश, चिकित्सा  14. डॉ अमित आनंद, चिकित्सा  तथा 15. बलराम भारती, सामाजिक कार्य.
उल्लेखनीय योगदान के लिए मधेपुरा के 15 लोगों को सुशील मोदी ने किया सम्मानित उल्लेखनीय योगदान के लिए मधेपुरा के 15 लोगों को सुशील मोदी ने किया सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 30, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.