कहीं जीत का जश्न तो कहीं हार का मातम-6 (सिंहेश्वर परिणाम)

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड के रूपौली पंचायत से मुखिया पद के लिए बीबी मैहरून खातुन ने 626 मत पाकर सुबोध देवी 586 को हराया. सरपंच पद से रूबी देवी 1447 ने बीबी सदीना 1207 को हराया. पंसस पद के लिए संजू देवी 784 ने रीता देवी 663 को हराया. रूपौली पंचायत के वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 1 से निर्विरोध तथा 2 से फुलो देवी, 3 से वरूणा कुमारी, 4 से वद्री मुसहर, 5 से पविता देवी, 6 से निर्धन कुमार, 7 से लाल बहादुर यादव, 8 से सुलोचना देवी, 9 से निलेश कुमार निराला, 10 से सुधा देवी, 11 से अनिता देवी, 12 निर्विरोध 13 से नीतीश कुमार 14 मंजू देवी 15 से अरूण कुमार विजय हुए.
        इसी बीच शुक्रवार को कुमारखंड में पुनर्मतगनणा में धांधली का आरोप लगाते हुए मुन्नी देवी के समर्थकों ने सडक जाम कर किया था. जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड के परमानन्द पंचायत में मुखिया पद के लिए मुन्नी देवी को 4 मतों से विजय प्राप्त हुआ. इसके बाद निकटतम प्रतिदवनदी रंभा देवी ने पुनर्मतगनणा की मांग की. पुनर्मतगनणा के बाद रंभा देवी को 14 मतो से विजय घोषित कर दिया गया. जिससे आक्रोशित हो उनके समर्थकों ने कुमारखंड में सडक जाम कर दिया. एएसपी राजेश कुमार और एसडीओ संजय कुमार निराला ने जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समुचित हल निकालने का आश्वासन दे कर जाम समाप्त करवाया. जाम समाप्त होने के बाद जब मुन्नी देवी के समर्थकों ने बीडीओ से मिलने प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो वहां पहले से ही रंभा देवी और उनके समर्थक मौजूद थे. आमने सामने होने पर दोनों मे बढा विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. मारपीट में 5 लोग घायल हो गए.
   मालूम हो कि गत पंचायत चुनाव में भी मुन्नी देवी के ससुर योग प्रसाद शर्मा ने रंभा देवी के पति विश्वनाथ साह को मतगणना में हराया था. उसके बाद उस समय भी पुनर्मतगनणा के बाद दोनों का मत बराबर होने के कारण टास हुआ. भाग्य ने योग प्रसाद शर्मा को मायूस करते हुए टास का परिणाम विश्वनाथ साह के पक्ष में हुआ. लगभग यही प्रकरण इस बार भी दोहराया गया है.
       मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड के रूपौली पंचायत से मुखिया पद के लिए बीबी मैहरून खातुन ने 626 मत पाकर सुबोध देवी 586 को हराया. सरपंच पद से रूबी देवी 1447 ने बीबी सदीना 1207 को हराया. पंसस पद के लिए संजू देवी 784 ने रीता देवी 663 को हराया.

       भवानीपुर से मुखिया पद पर फिर से प्रमोद मिश्र 795 ने प्रवीण कुमार 726 को हराया. सरपंच पद से राम नंदन यादव 1116 ने ललन कुमार सिंह 678 को हराया. पंसस पद के लिए मुन्नी रानी 856 ने शोभा देवी 702 को हराया. वही वार्ड सदस्य पद से वार्ड नंबर 1 से महरानी देवी, 2 से विजली देवी, 3 से दिनेश विश्वास, 4 से अनिल रजक, 5 से विजय कुमार साहनी, 6 से भूपेन्द्र यादव 7 से बीबी रविदा खातुन विजय रहे. सुखासन से मुखिया पद के लिए  किशोर कुमार पप्पू 1944 ने गोपाल यादव 458 को हराया ।सरपंच पद से वीवी सकीला 701 ने मो. मुक्तार 632 को हराया. पसस पद के लिए माधव कुमार आजाद 1236 ने चंदन साह 838 को हराया
        सुखासन के वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 1 से निर्विरोध तथा 2 से  निर्विरोध तथा 3 से रमेश विश्वास, 4 से रीणा देवी, 5 से अनमोल देवी, 6 से उमेश कुमार, 7 से सुरेन्द्र राम, 8 से ओम प्रकाश कुमार, 9 से अविनाश शर्मा, 10 से दिनेश कुमार, 11 से वीवी जरीना तथा 12 से राजेंद्र यादव ने बाजी मारी.
जजहट सबैला पंचायत के वार्ड सदस्य पद के वार्ड नंबर 1 से गीता देवी, 2 से लाली देवी, 3 जुगनू खातुन, 4 से वीवी अनवरी खातुन, 5 से शइन खातुन, 6 से मो. नईम, 7 से मो. जब्बार, 8 से पप्पू कुमार, 9 से सुरेश यादव, 10 से रंजू देवी, 11 से गुलाब रजक, 12 से रंभा देवी, 13 से पंकज कुमार पटेल, 14 से शिवो मंडल 15 से वीवी खुशबू निशा ने बाजी मारी.

        जजहट सबैला पंचायत के मुखिया पद के लिए चांदनी खातुन 2677 ने अनिता देवी 919 को हराया. सरपंच पद से पूर्व सरपंच तारा देवी 2471 ने परवीन खातुन 1099 को हराया. दो पंसस पद के लिए 9 से मो. ईस्तियाक 944 ने मो. इफ्तेखार 561 को, 10 से मुकेश कुमार 719 ने केदार यादव 694 को हराया.
         सिंहेश्वर प्रखंड में सिंहेश्वर पंचायत के मुखिया पद के लिए किशोरी सिह 1817 ने वर्तमान मुखिया पति विजय सिंह 1262 को 555 वोटो से पराजित किया. वहीं सरपंच पद से राजीव कुमार भगत 1536 ने विनय राम 1390 को हराया. पंसस से जय प्रकाश यादव की पत्नी चंद्रकला देवी 1498 ने वंदना देवी 1262 को हराया. पटोरी में मुखिया पद से संजय ऋषिदेव 900 ने विरेन्द्र ऋषिदेव 591 को हराया. वही सरपंच पद के लिए संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2 मतो से बैजनाथ ऋषिदेव 734 ने जितेंद्र राम 732 को हराया. पपस में 16 मतों से वर्तमान मुखिया कुमारी बबली 1451 को उषा देवी 1467 ने हराया. 
      लालपुर सरोपटटी पंचायत में मुखिया पद से पिंकी देवी 882 ने रंभा देवी 792 को हराया. सरपंच पद से किरण देवी 1056 ने कंचन देवी 884 को हराया. पसस क्षेत्र संख्या 13 से राज कुमार सिंह 789 ने गणेश यादव 702 को हराया. क्षेत्र संख्या 14 से कृष्ण कुमार यादव 1126 ने माधवी सिंह 692 को हराया.
कहीं जीत का जश्न तो कहीं हार का मातम-6 (सिंहेश्वर परिणाम) कहीं जीत का जश्न तो कहीं हार का मातम-6 (सिंहेश्वर परिणाम) Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 05, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.